Big StoryNational

बलौदाबाजार में जादू टोने के शक में दुधमुंहे बच्चे सहित चार की हत्या

बलौदाबाजार । जादू-टोना के शक में चार लोगों की हत्या हुई है। ये दिलदहला देने वाली खौफनाक घटना जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छरछेद गांव की है जहां जादू-टोने के शक में आरोपियों पर ऐसा खून सवार हुआ कि पूरे परिवार को तबाह कर डाला। हत्यारों ने छह महीनें के दुधमुंहे मासूम बच्चे तक को नहीं छोड़ा।




यह पूरा घटनाक्रम गुरुवार की शाम 6-7 बजे के आसपास का बताया जा रहा है, जब मृतक परिवार के घर के पास रहने वाले तीन आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक संदेही आरोपियों ने पूरे घटनाक्रम को कुल्हाड़ी से वार करके अंजाम दिया है। जिसमें एक भाई, दो बहन और छह माह के एक बच्चे की हत्या कर मौत के घाट उतार दिया है। इस हत्याकांड में चैतराम पिता रामलाल 45 वर्ष, जमुना बाई केंवट, यशोदाबाई केंवट और जमुना बाई के बच्चे की मृत्यु हुई है। पुलिस हत्या के संदेह में रामनाथ पाटले, दीपक पाटले व दिल कुमार पाटले को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। साथ ही तीन संदेहियों को हिरासत में लेने की जानकारी दी। निर्मम हत्या मामले में सबसे दु:खद पहलू यह रहा है, कि आरोपियों ने अंधविश्वास की आड़ में जादू टोना के शक के कारण चार सदस्यों की हत्या कर पूरे परिवार को तबाह कर दिया। आरोपियों ने यहां छह माह के दुधमुंहे बच्चे को भी नहीं छोड़ा। धारदार हथियार से मारकर सभी की हत्या कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button