Big StoryCity

तीर्थयात्र के लिए रवाना हुए श्रद्धालु : महंत डॉ. रामसुंदर दास, विधायक मोतीलाल साहू और बसंत अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडी

रायपुर: श्री त्रिपुर तीर्थ यात्रा सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित तीर्थ यात्रा के अंतर्गत आज रायपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवा समाजसेवी बसंत अग्रवाल ने तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस तीर्थ यात्रा के दौरान श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी, गंगासागर और कामाख्या धाम जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन करेंगे।



यात्रा को हरी झंडी दिखाने का सुअवसर बसंत अग्रवाल को प्राप्त हुआ, जिनके साथ रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री मोतीलाल साहू और श्री श्री श्री 1008 राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने यात्रियों के सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना की।

यात्रियों की आस्था और उत्साह ने सभी का मन अभिभूत कर दिया। इस अवसर पर शुभकामना व्यक्त की गई कि यह पवित्र यात्रा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संदेश लेकर आए। भगवान त्रिपुर सुंदरी से प्रार्थना की गई कि वे सभी तीर्थयात्रियों का मार्ग प्रशस्त करें और उनकी यात्रा सफल और मंगलमय हो। रायपुर रेलवे स्टेशन से तीर्थयात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिससे वहां उपस्थित सभी लोगों के बीच उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button