April 26, 2026

घरघोड़ा में नवपदस्थ सीएमओ दीपिका भगत ने कार्यभार ग्रहण किया

0
9

नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षदगण एवं अधिकारी रहे मौजूद



घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। नगर पंचायत घरघोड़ा में नवपदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) दीपिका भगत ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी सहित सभी पार्षदगण, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। चार्ज लेते समय दीपिका भगत का सभी जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया और विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में पार्षद भोलू उरांव, संजय डोंडे, यश सिन्हा, अनिल लकड़ा, विमला जोल्हे, कल्पना शर्मा, अनुराधा पैकरा, मिथलेश शर्मा, राजकुमारी डंनसेना, श्याम भोजवानी, राजेश मित्तल, तिलेश्वर पैकरा, बैतल राठिया एवं पितांबर निषाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। नवपदस्थ सीएमओ दीपिका भगत ने कहा कि वे नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास, साफ-सफाई, जल व्यवस्था, अधोसंरचना एवं नागरिक सुविधाओं के सतत सुधार के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने पारदर्शिता और जनभागीदारी के साथ कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर नगर पंचायत के कर्मचारीगण, लखन साहू,धरमलाल सिदार, किशोर पटेल, बुधनी राठिया,चंदना साहू, जरीना खान, राजेश ठाकुर,स्थानीय नागरिक व मीडिया प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *