Big StoryEntertainment

टॉक्सिक में नजर आएंगी करीना और कियारा

मुंबई। साउथ के सुपरस्टार यश इन दिनों अपकमिंग मूवी ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम जारी है। अब कास्टिंग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि फिल्म में एक नहीं, बल्कि तीन-तीन हसीनाएं होंगी, जिनमें से दो का नाम भी फाइनल हो गया है। ये दो हसीनाएं बॉलीवुड से चुनी गई हैं। इनका नाम करीना कपूर खान और कियारा आडवाणी बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, टॉक्सिक में तीन-तीन लीडिंग एक्ट्रेसेस होंगी। बोर्ड में करीना कपूर खान और कियारा आडवाणी को शामिल कर लिया गया है। मेकर्स जल्द ही इसको लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी करने वाले हैं। सूत्र ने ये भी खुलासा किया है कि करीना फिल्म में यश की बहन का रोल करने वाली हैं। अगर ऐसा होता है तो करीना इस फिल्म से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी। बताया जा रहा है कि ये फिल्म ड्रग कार्टेल पर बेस्ड है, जो गोवा में समंदर के किनारे धड़ल्ले से चल रहा है। हाल ही में फिल्म के सेट से एक फोटो और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें यश डायरेक्टर के साथ शूटिंग और लोकेशन को लेकर प्लानिंग बना रहे थे। इस फिल्म को रिलीज होने में अभी काफी वक्त है। कहा जा रहा है कि ये अगले साल 2025 में रिलीज हो सकती है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button