April 26, 2026

एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर लिकेश कुमार को विधायक सावित्री मंडावी ने किया सम्मानित

0
charama

चारामा शासकीय शहीद गेंदसिंह महाविद्यालय चारामा , जिला – उ.ब.कांकेर ( छ.ग. ) के सत्र – 2022-23 बैच के एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर लिकेश कुमार को भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सावित्री मनोज सिंह मंडावी द्वारा 9 सितंबर को 20,000 रुपय का चेक प्रदान करके सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर लिकेश कुमार भारतवर्ष के लोकप्रिय एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर में शुमार हैं साथ ही जिला कांकेर के चर्चित युवा कवि/साहित्यकार है व छात्र राजनीति में एनएसयूआई के चारामा ब्लॉक अध्यक्ष हैं इसके अतिरिक्त वर्ष – 2023 में ” शिक्षा मंत्री पुरस्कार ” ( छ.ग. शासन ) से पुरस्कृत किए जा चुके हैं और एनसीसी सी प्रमाण पत्र परीक्षा सत्र – 2022-23 में सर्वाधिक 93% अंक लाकर बस्तर संभाग में टाॅप भी किए थे । बहुमुखी प्रतिभा के धनी एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर लिकेश कुमार की इन तमाम उपलब्धि और प्रतिभाओं की प्रशंसा करते हुए विधायक ने उन्हें सम्मानित किया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *