Big StoryState

कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने किया श्रमदान, शासकीय कार्यालयों में की गई साफ-सफाई

उत्तर बस्तर कांकेर। ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के अंतर्गत आज सुबह कलेक्टोरेट एवं जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित ब्लॉक स्तर के विभिन्न कार्यालयों में स्वच्छता अभियान में चलाया गया, जिसके तहत कार्यालय परिसर की साफ-सफाई श्रमदान करके किया गया। इसी क्रम में कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर और जिला पंचायत सीईओ ने भी सफाई अभियान में श्रमदान कर अपनी सहभागिता दी। उल्लेखनीय है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ की थीम पर आज 14 सितंबर से आगामी 02 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आज सभी शासकीय कार्यालयों में सफाई अभियान चलाकर इस अभियान की शुरूआत की गई।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button