gharghoda

राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रकरणों का हुआ निराकरण

घड़घोड़ा (गौर शंकर गुप्ता)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र जैन के निर्देश पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में आज जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश घरघोड़ा अभिषेक शर्मा के न्यायालय ,व्यवहार न्यायाधीश वर्ग एक चंद्रकला साहू एवं व्यवहार न्यायाधीश वर्ग एक काम्या अय्यर के खंडपीठ में प्रकरणों का लोक अदालत के माध्यम से किया गया । आज राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में समरी -689, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण- 5, दांडिक प्रकरण- 30 , अन्य प्रकरण- 4 कुल 728 प्रकरण का निराकरण हुआ। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों को राजीनामा के आधार पर निपटारा किया जाता है जिससे दोनों पक्षों में प्रेम बना रहता है और आपसी रंजीत समाप्त होती है ,और जीवन को नई स्थिति में जीने की प्रेरणा मिलती है। न्यायलय में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों ,मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में मृतक एवं पीड़ित परिवार को मुआवजा प्रदान कर प्रकरण की समाप्ति की गया ।
राजीनामा के आधार पर प्रकरण समाप्त करने वाले पक्षकारों को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अभिषेक शर्मा ने पौधा भेंट किए और पौधा रोपण करने का आह्वान किए। लोक अदालत में आए पक्षकारों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था स्थानीय प्रशासन के माध्यम से किया गया।लोक अदालत में विभिन्न बैंकों और विद्युत मामलों का निराकरण किया गया। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ कैंप लगाकर लोगों को मुफ्त इलाज किए।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today

Discover friendly introductions through the Slavic Women Dating site and start meaningful conversations with Slavic women.