gharghoda

औराईमुड़ा में शान से निकली गई तिरंगा यात्रा

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। हायर सेकेंडरी स्कूल औराईमुड़ा में आज मध्यांत पश्चात छात्र-छात्राओं एवं पूरा विद्यालय परिवार के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकली गई ,सर्वप्रथम औराईमुड़ा के उपसरपंच झुमुक लाल कुराल के द्वारा नशा मुक्ति का शपथ छात्र-छात्राओं को दिलाया गया एवम तिरंगा का महत्व बताया गया,पूरा विद्यालय परिवार हाथों में तिरंगा लिए ग्राम के मुख्य सड़कों से होता हुआ तिरंगा की जय विश्व विजई तिरंगा प्यारा गीत गाता हुआ, स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की जयकारा करता हुआ ,यह तिरंगा यात्रा निकाला हायर सेकेंडरी स्कूल एवं माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ इस तिरंगा यात्रा को सफल किया इस अवसर पर विद्यालय परिवार से संतोष कुमार पांडेय,सुशील पटेल श्रीमति विजया पंडा,श्रीमति सीता नायक,फागू लाल रात्रे, जगत राम बारे, श्रीमति प्रतिभा सिंह, सुश्री नम्रता गुप्ता,अजय कुमार,गोकर्ण दास वैष्णव,रुद्र प्रताप पुजारी ,श्री मति शिव कुमारी पुरसेठ,राकेश बघेल,अशोक सूर्यवंशी एवम ग्राम के गणमान्य ने भाग लेकर तिरंगा यात्रा को सफल किए।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button