April 26, 2026

हत्या या आत्महत्या एक माह बाद भी खुलासा नहीं !

0
010

स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग के कार्यप्रणाली पर उठ रहे गंभीर सवाल



घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। 29 अप्रेल को भेंड्रा बाईपास के झािड़यों मे मिली एक महिला की संदिग्ध अवस्था मे घरघोड़ा पुलिस द्वारा लाश बरामद की गयी थीं, महीने भर से ऊपर हो गया लेकिन मृतिका की हत्या हुई या आत्महत्या की है आज तक इस संबंध में कोई प्रकार का खुलासा पुलिस ने क्यों नहीं रही है, यह संदेह के दायरे में है। उक्त संबंध में लोगों के बीच भी चर्चाओं का दौर चलते रहता है। मृतिका के पीएम रिपोर्ट के संबंध मे हमारे बीएमओ डॉ. पैंकरा से जानकारी मांगी गई, तो उन्होंने कहा की रिपोर्ट के बारे में डॉ. विकास शर्मा जानेंगे रिपोर्ट उनके पास है, इसके पश्चात हमने डॉ. शर्मा से दूरभाष पर संपर्क किया तो उन्होंने कहा हमारी तीन लोगों की टीम थीं जिसमे मैं, बीएमओ डॉ. पैकरा और डॉ. पटेल थे। एक महीने से ऊपर गुजर जाने के बाद भी पीएम रिपोर्ट की सही जानकारी नहीं देने के पीछे का कारण, उक्त मृतिका का यह मामला सवालों के घेरे मे आ चुकी है । अंत में हमने डॉ पटेल से दूरभाष से सम्पर्क साधा तो उन्होंने कहा की आज डॉ.लकड़ा मैडम को पीएम रिपोर्ट देंगे ।

read more…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *