April 26, 2026

महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक ग्रेड-2 गिरीश कुमार वारे निलंबित

0
001

48 घंटे से अधिक पुलिस अभिरक्षा में रहने पर कलेक्टर ने की कार्यवाही

जशपुरनगर(गौरी शंकर गुप्ता)। महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 श्री गिरीश कुमार वारे को 48 घंटे से अधिक अवधि तक पुलिस अभिरक्षा में रखे जाने के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्यवाही कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उप पुलिस अधीक्षक, एन्टी करप्शन ब्यूरो, अंबिकापुर कार्यालय द्वारा श्री गिरीश कुमार वारे को 08 जनवरी 2026 को सायं 8.30 बजे गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के पश्चात उन्हें 48 घंटे से अधिक समय तक पुलिस अभिरक्षा में रखा गया। इस आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत श्री वारे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। प्रशासन द्वारा मामले में नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *