April 26, 2026

मोहन वर्ल्यानी “हरित क्रांति सम्मान” से सम्मानित

0
1

रायपुर। सुहिणी सोच एवं राष्ट्र सिंधी भाषा विकास परिषद, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में मेक कॉलेज, रायपुर में आयोजित “समाज की शान – हमारा अभिमान” कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार योगदान दे रहे समाजसेवी मोहन वर्ल्यानी को “हरित क्रांति पर्यावरण सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें श्री संत साई युधिष्ठिरलाल जी के हाथों प्रदान किया गया। मोहन वर्ल्यानी जी पिछले 40 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से हरियाली अभियान, पौधारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त अभियान और जन-जागरूकता कार्यक्रमों का नेतृत्व करते हुए समाज को प्रकृति से जोड़ने में निरंतर कार्यरत हैं। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक सीए चेतन तारवानी, फाउंडर मनीषा तारवानी, अध्यक्ष दीक्षा बुधवानी, कार्यक्रम निर्देशक महक होतवानी सहित समाज के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे और इस सम्मान के साक्षी बने। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने मोहन वर्ल्यानी जी के पर्यावरण क्षेत्र में योगदान को प्रेरणादायी बताते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *