gharghodaState

हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास

अपरसत्र न्यायालय घरघोड़ा न्यायाधीश श्रीमान अभिषेक शर्मा ने हत्या के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा



घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। थाना तमनार के अपराध क्रमांक 176 / 2019 के अनुसार घटना दिनांक 14/9/2019 की है प्रार्थी पुसाउ धनवान ने थाना तमनार में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया की वह अपनी बेटी शांति धनवार के घर छठी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए लाल डीपा आमा घाट आकर रह रहा था जहां 14 सितंबर की रात 9बजे प्रार्थी अपने समाधि भगत राम के साथ खेत देखने के लिए चला गया जहां से रात करीब 10:00 बजे लौटकर आया तो अनिरुद्ध धनवार की बहन रुक्मणी धनवान ने उसे बताया कि अनिरुद्ध धनवार का उसकी पत्नी शांति धनवार के साथ किसी बात को लेकर आपस में वाद विवाद हुआ और अभियुक्त अनिरुद्ध धनवार गुस्से में आकर शांति धनवार के गले के पीछे तरफ टांगी से वार कर दिया है प्रार्थी जाकर देखा तो उसकी पुत्री लहुलुहान हालत में पड़ी थी
जिसे प्रार्थी ने लहूलुहान अवस्था में तमनार अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया जहां से चिकित्सक ने प्रारंभिक उपचार के पश्चात अहिता शांति धनवार को जिला रायगढ़ अस्पताल इलाज के लिए रेफर कर दिया ।
जिला अस्पताल रायगढ़ में उपचार के दौरान दिनांक 25 अक्टूबर 2019 को शांति धनवार की मृत्यु हो गई उसकी मृत्यु पश्चात थाना तमनार ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अभियुक्त के खिलाफ धारा 307 302 भारतीय दण्ड संहिता के तहत विवेचना किया तथा विवेचना उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत की गई थी

माननीय विद्वान न्यायालय ने प्रकरण में विचारण कर सभी साक्षियों के कथन लेखबद्ध कर तथा उभय पक्ष के विद्वान अधिवक्ताओं का तर्क सुनने के पश्चात अभियुक्त अनिरुद्ध धनवार को धारा 302 के तहत दोष सिद्ध पाते हुए आजीवन कारावास एवं₹1000 के अर्थ दंड से दंडित करने का दंडादेश दिया। मामले में शासन की ओर से अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने पक्ष रखा।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button