April 26, 2026

चेट्री चंड्र उत्सव में शामिल हुए विधायक पुरंदर मिश्रा, बृजमोहन और संजय श्रीवास्तव

0
55

रायपुर। राजधानी रायपुर के उत्तर विधानसभा से विधायक पुरंदर मिश्रा रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव के साथ बीटीआई मैदान में सिंधी समाज के बड़े पर्व चेट्री चंड्र उत्सव में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा आयोजित भव्य होजमालो 2024 में सम्मिलित होकर झूलेलाल जी की पूजा-अर्चना की। साथ ही लोकमंगल की कामना के साथ इस पुनीत पर्व की सभी को बधाई दी। विधायक मिश्रा ने कहा कि सिंधी समाज ने परिश्रम व पुरुषार्थ से वैश्विक पहचान स्थापित की है। समाज के लोग हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रहे हैं। आशा है यह आयोजन समाज में एकता को प्रगाढ़ बनाते हुए “सिंधियत” को और सशक्त करेगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *