June 11, 2026

विधायक मोतीलाल साहू ने छात्राओं को किया साइकिल वितरण

0
विधायक मोतीलाल साहू ने छात्राओं को किया साइकिल वितरण



रायपुर। रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बीरगांव मण्डल के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल उरला में नि:शुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं की छात्राओं को साइकिल वितरित किया गया। इस योजना का उद्देश्य है कि बालिकाओं को स्कूल आने जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो । इस कार्यक्रम मेंं रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू मुुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। वे छात्रों के बीच पहुंचकर उन्हें सायकल वितरित किए। विधायक के हाथों साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे खिल उठे।  विधायक ने बालिकाओं को प्रतिदिन साइकिल से स्कूल आने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक-‘शिक्षिकाएं और सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *