Big StoryState

छत्तीसगढ़ में आज से बढ़ी कीमतों पर मिलेगी शराब

रायपुर । प्रदेश में आज से शराब की कीमतों में वृद्धि हो गई है। नई आबकारी नीति के तहत शराब की कीमत बढ़ाई गई है। प्रदेश में अब आज से क्वार्टर में 10 रुपये और बोतल में 40 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।राज्य सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार के सभी सेस हटाए और नई नीति के तहत शराब की कीमतों में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।



इस नई नीति के अनुसार, शराब की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे गौठान के विकास, कोरोना के समय लगाए सभी टैक्स हटाए जाने और अधोसंरचना और विकास के लिए आवश्यक निवेश का कारण बताया गया है। नई नीति के अनुसार, शराब की बढ़ी हुई कीमतें आज से ही लागू हो गई है। वर्ष 2024-25 के लिए देशी मदिरा मसाला और प्लेन के लिए फुटकर विक्रय दर तय की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button