politicsState

देश के टॉप 10 CM की लिस्ट में दूसरे नंबर पर सीएम बघेल : C VOTER

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश के टॉप 10 मुख्यमंत्री की लिस्ट में दूसरे स्थान हासिल किया है.



देश के अलग-अलग राज्यों में सरकार के काम-कामों से जनता की संतुष्टि पर एक सर्वे किया गया. जिसके बाद सर्वे के आधार पर मुख्यमंत्रीयों की लिस्ट जारी की गई. छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल इस टॉप 10 की सूची में शामिल हो चुके हैं.

दरअसल ये सर्वे C VOTER की तरफ से किया गया है. जो एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय मतदान एजेंसी है. C Voter द्वारा किए गए इस सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ सरकार के कामकाज से 56.74 फीसदी जनता पूरी तरह है और 33.25 प्रतिशत जनता कुछ हद तक संतुष्ट है. इस तरह 81.06 प्रतिशत संतुष्टि स्तर के साथ भूपेश बघेल सरकार देश में दूसरे नम्बर पर है. हालांकि 8.93 फीसदी जनता ऐसी भी है जो सरकार के कामकाज को नकार रही है.

Top 10 राज्यों के सीएम की लिस्ट

नवीन पटनायक, ओडिशा
भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़
पी विजयन, केरल
जगनमोहन रेड्डी, आंध्र प्रदेश
उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र
अरविंद केजरीवाल, दिल्ली
जयराम ठाकुर, हिमाचल
बीएस येदियुरप्पा, कर्नाटक
सर्वानंद सोनोवाल, असम
अशोक गहलोत, राजस्थान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button