June 6, 2026

रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 300 किलो गांजे सहित 1.86 करोड़ के सामान जब्त, 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

0
रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 300 किलो गांजे सहित 1.86 करोड़ के सामान जब्त,  3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

रायगढ़ (गौरी शंकर गुप्ता)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत लैलूंगा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने उड़ीसा से मध्यप्रदेश (अनूपपुर) ले जाई जा रही 300 किलोग्राम गांजे की खेप के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।



तस्करों के कब्जे से गांजा, दो लग्जरी वाहन और मोबाइल सहित कुल 1 करोड़ 86 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। शातिर तस्करों द्वारा पुलिस को चकमा देने के लिए इनोवा गाड़ी में डबल नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसे लैलूंगा पुलिस ने कटकलिया मार्ग पर घेराबंदी कर दबोच लिया।

जब्त सामग्री और कुल कीमत

  • अवैध गांजा: लगभग 300 किलोग्राम (कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये)
  • वाहन: एक इनोवा क्रिस्टा (कीमत 20 लाख) और एक मारुति सुजुकी XL-6 (कीमत 14 लाख)
  • मोबाइल: 2 आईफोन सहित 5 मोबाइल फोन (कीमत 2 लाख)
  • कुल जब्ती: 1 करोड़ 86 लाख रुपये

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. निखिल कश्यप (23 वर्ष) – निवासी: रामानुजगंज, जिला बलरामपुर (छ.ग.)
  2. रिंकु कश्यप (28 वर्ष) – निवासी: दरिमा, जिला सरगुजा (छ.ग.)
  3. धर्मेन्द्र कुमार मौर्य (27 वर्ष) – निवासी: राजेन्द्रनगर, जिला अनूपपुर (म.प्र.)

वरिष्ठ अधिकारियों का वर्जन (अधिकारिक बयान)

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह: “नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिले को नशामुक्त बनाने के लिए अंतर्राज्यीय तस्करों और उनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा रहा है। फरार आरोपियों और पूरे नेक्सस की तलाश में पुलिस टीम मध्यप्रदेश रवाना कर दी गई है।”


पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस सफल नाकेबंदी और कार्रवाई में एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में लैलूंगा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गिरधारी साव, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, प्रधान आरक्षक देव कुमार राठिया, नंदू पैकरा तथा आरक्षक शशि भूषण साहू, शशि भूषण उरांव, राजू तिग्गा, चमार साय भगत एवं विनोद कुजूर की मुख्य भूमिका रही।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना लैलूंगा में धारा 20(बी) एवं 29 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *