Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ बी एस पी महाविद्यालय घरघोड़ा में पौध रोपण कार्यक्रम संपन्न

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)।शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध डॉ भंवर सिंह पोर्ते कला,विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय घरघोड़ा में डॉ रविंद्र चौबे कार्यक्रम समन्वयक (शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़) एवं भोज राम पटेल जिला संगठन शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के निर्देशन तथा महाविद्यालय शासी निकाय समिति के अध्यक्ष अरूण कुमार पंडा जी के संरक्षण में एवं संस्था के प्राचार्य डॉ जगदीश तिर्की के मार्गदर्शन एवं एस. एल. साहू (कार्यक्रम अधिकारी रासेयो) के कुशल नेतृत्व में आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर महाविद्यालय परिसर में पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में संस्था के प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी (रासेयो ) ने सभी छात्रों को संबोधित करते हुए कहे कि आज पूरा विश्व जिस तरह से ग्लोबल वार्मिग से जूझ रहा है ये सभी को ज्ञात है।आज हमारा पर्यावरण गर्म एवं प्रदूषित हो रहा है ऐसे में आज हम सबकी जिम्मेदारी है की एक – एक पेड़ अवश्य लगाएं ।आइए आज हम सभी संकल्प ले की पौध रोपण से लेकर संवर्धन एवं सरक्षण तक का।यह महाविद्यालय प्रारंभ से ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने दायित्व का अच्छा से निर्वहन कर रहा है और सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए प्राचार्य डॉ जगदीश तिर्की एवं एस एल साहू कार्यक्रम अधिकारी रासेयो के कर कमलों से पौध रोपण किया गया जिसमें आज हमारे महाविद्यालय के सहा. प्राध. अजय कुमार मिश्रा सर का जन्म दिन पर महाविद्यालय परिसर में लीची, एवं अमरूद ,कटहल आदि के पौधे रोपित उनके द्वारा किया गया ,सभी को अपने जन्मदिन एवं अपने माता पिता के नाम से अवश्य ही एक पौधा रोपित करने के लिए प्रेरित किए।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ से रामप्यारे सूर्यवंशी,मोहित सिदार , मोनिका लकड़ा,पदमिनी भोय,तारा गुप्ता,रजनी सिदार,नैना टोप्पो,वंदना पोर्ते, दीपक ठाकुर,अंजू भगत ,संगीता एवं स्वयं सेवकों में रुपेश, कृष्णा ,राजेश,राहुल,लक्ष्मी,वर्षा, बिंदिया,लक्ष्मीप्रिय,जमुली,ऋतु,नंदिनी,मिथिला,पंकज,अनीता,अनुकंचन,पम्मी,सुमित, दोशांत,शुरुजना आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।इस कार्यक्रम की प्रसंशा करते हुए समिति सदस्य विजय डनसेना ने सभी का उत्साहवर्धन किए और भविष्य में ऐसी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होता रहे एवं सभी को शुभ कामनाएं दिए।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button