June 13, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल के जीर्णोद्धार के लिए 80 लाख रुपये स्वीकृत

0
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल के जीर्णोद्धार के लिए 80 लाख रुपये स्वीकृत

जशपुरनगर (गौरी शंकर गुप्ता)। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर अमल करते हुए जशपुर नगरवासियों को एक बड़ी सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नगर पालिका परिषद जशपुरनगर के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में अधोसंरचना मद से 80 लाख रुपये की तकनीकी स्वीकृति प्रदान की गई है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल, जशपुरनगर के जीर्णोद्धार कार्य के लिए 80 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। लंबे समय से इस हॉल के उन्नयन एवं मरम्मत की मांग की जा रही थी, जिसे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गंभीरता से लेते हुए अपनी घोषणा के अनुरूप मंजूरी प्रदान की है।

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति से नगरवासियों में खुशी का माहौल है। जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के बाद सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही नागरिकों को आधुनिक एवं सुसज्जित कम्युनिटी हॉल का लाभ मिलेगा।

स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय जशपुर नगर के विकास और सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *