Big StoryState

राधिका खेड़ा का रूदन करते हुए वीडियो देखकर बहुत दुख हुआ : केदार

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने बुधवार को एकात्म परिसर में प्रेस ब्रीफ में पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के रूदन करते वायरल वीडियो के लिए भी कांग्रेस पर हमला बोला। गुप्ता ने कहा कि राधिका खेड़ा  का रूदन करते हुए वीडियो देखकर बहुत दुख हुआ। कौशल्या माँ की धरती पर अगर कांग्रेस की ही राष्ट्रीय नेता दु:खी है तो हमारा भी मन विचलित होता है। राधिका खेड़ा को कांग्रेसियों से बचने की सलाह देते हुए गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार के रहते उनको कुछ नहीं होगा, यह मोदी की गारंटी है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन की गारंटी है। कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सम्मान का दावा करती है, महालक्ष्मी योजना का ढोल पीट रही है और अपने ही कांग्रेस की महिलाओं का सम्मान नहीं करती है। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस दफ्तर राजीव भवन में उन्हें ‘गेट आउट’ कहकर अपमानित किया गया।  गुप्ता ने कहा कि 2 मई को छत्तीसगढ़ आ रहीं कांग्रेस नेत्री प्रियंका वाड्रा अपने निज सचिव द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान रायपुर में किए गए दुर्व्यवहार के मामले में दलित महिला नेत्री अर्चना गौतम को तो अब तक इंसाफ नहीं दिला पाईं, पर क्या अब अपनी पार्टी की राष्ट्रीय नेत्री व प्रवक्ता राधिका खेड़ा के साथ कांग्रेस भवन में हुई बदसलूकी के इस मामले में संज्ञान लेकर कारगर संदेश देंगीं या फिर महिला हितैषी होने का स्वांग करके सिर्फ जुमलेबाजी ही करेंगीं?  गुप्ता ने कहा कि यह बहुत स्पष्ट है, जहाँ पर नारियों का सम्मान नहीं है वहाँ पर उनके सारे पुण्य नष्ट हो जाते हैं और जहाँ पर नारी का सम्मान है वहाँ देवता रहते हैं। निश्चित रूप से अब कांग्रेस को विनाश से ईश्वर भी नहीं बचा सकते हैं। राधिका खेड़ा छत्तीसगढ़ के बाकी लोगों से तो सुरक्षित हैं, कांग्रेस के लोगों से अपनी सुरक्षा राधिका खुद निश्चित कर लें। इस दौरान प्रेस ब्रीफ में प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी मौजूद रहे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button