Big StoryCity

छग प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन का रजत उत्सव “नव उमंग” 27-28 को

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन का अधिवेशन एवं रजत उत्सव 27–28 फरवरी को राजधानी रायपुर के माहेश्वरी भवन डुंडा में आयोजित है, उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि अधिवेशन के प्रथम दिवस पर औद्योगिक मेले का उदघाटन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष शशि गट्टानी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात नवनिधि रामायण पर आधारित समिति संयोजिकाओ द्वारा प्रोग्राम एवं सम्मान आयोजित है,जहां दूसरे सत्र में रजत उत्सव के तहत भूतपूर्व अध्यक्ष का सम्मान किया जाएगा जिसके पश्चात रात्रि नवरस एवं नव तंबोला प्रतियोगिता आयोजित की गई है। वही अधिवेशन के दूसरे दिवस पर प्रातः ट्रेजर हंट प्रतियोगिता आयोजित है जिसके पश्चात रंग बिरंगी होली खेली जाएगी। श्रीमती राठी ने बताया कि प्रथम सत्र का शुभारंभ “नव परिवर्तन”– शेष ज़िंदगी विशेष जिंदगी विषय से होगा। इसके पश्चात नव संचार (क्विज)एवं नव वक्ता(वाद–विवाद) प्रतियोगिता आयोजित है। वही अधिवेशन का समापन समाज की महिलाओं के सम्मान के साथ होगा जिन्होंने विशेष उपलब्धियों हासिल की है। इसके साथ ही पदाधिकारियों,नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष–सचिव, कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किया जाएगा।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button