Big StoryCSCSSports

सीसीपीएल : सरगुजा टाइगर्स को हराकर बिलासपुर बुल्स फाइनल में

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमीयर लीग के पहले सेमीफाइनल में बिलासपुर ने सरगुजा को 3 विकेट से हराया



पकड़ो कैच जीतो कैश में दर्शक हर्षवर्धन ठाकुर ने जीता 10 हजार का इनाम

प्लेयर ऑफ द मैच – प्रतिक यादव

रायपुर(न्यूज टर्मिनल)।  शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में खेले जा रहे छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमीयर लीग के पहले सेमी फाइनल मुकाबले में बिलासपुर बुल्स ने रोमांचक मुकाबले में सरगुजा टायगर्स को 3 रन से हराकर सीसीपीएल-2024 के फाइनल में जगह बना ली है। 

मोस्ट सिक्सेस-मो. इरफान

आज 15 जून को पहला सेमीफाइनल टी-20 मैच सरगुजा टायगर्स और बिलासपुर बुल्स के बीच खेला गया। जिसमें बिलासपुर बुल्स ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। सरगुजा टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए। निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। सरगुजा टायगर्स की ओर से कप्तान आशुतोष सिंह ने 44 रन तथा गगनदीप सिंह ने 27 रन बनाए। वहीं बिलासपुर बुल्स की ओर से मो.शाहनवाज खान ने 3 विकेट प्राप्त किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलासपुर बुल्सने 19 ओवरों में 7 विकेट खोकर 179 रन बनाकर मैच जीत लिया। बिलासपुर बुल्स की ओर से मो.इरफान ने 44 रन बनाये तथा प्रतिक यादव ने 14 गेंदों पर 5 छक्को की मदद से 42 रनों की पारी खेली। सरगुजा टाइगर्स की ओर से हर्ष यादव ने 5 विकेट तथा स्नेहिल चढ्ढा ने 2 विकेट प्राप्त किए। इस के साथ ही बिलासपुर बुल्स ने मैच 3 विकेट से जीत लिया। वहीं पकड़ो कैच जीतो कैश में दर्शक हर्षवर्धन ठाकुर ने 10 हजार का इनाम जीताकर दर्शकाें का रोमांच और बढ़ा दिया।

ये रहे मैच के हीरो

प्लेयर ऑफ द मैच- प्रतिक यादव
मोस्ट सिक्सेस- मो. इरफान
सुपर स्ट्रायकर- वासुदेव बरेथ
परफेक्ट कैच- आनंद राव
पर्पल कैप – हर्ष यादव

पकड़ो कैच जीतो कैश दर्शक हर्षवर्धन ठाकुर ने जीता 10 हजार का इनाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button