City

असम के सीएम का पोस्टर जलाकर युकां ने जताया विरोध

रायपुर। देश में सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय की स्थापना के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं। यात्रा को जनता से मिल रहे आपार जनसमर्थन से घबराकर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा इसको रोकने गुंडागर्दी पर उतर आये हैं। यात्रा में चल रही गाड़ियों में तोड़ फोड़ और बैनर फाड़ रहे हैं। जनता से ना मिल पाएं, इसलिए बैरिकेट लगाकर यात्रा को शहर में घुसने से रोक रहे हैं। प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव अभिषेक कसार के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की तस्वीर जलाकर विरोध किया। प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे, प्रदेश सचिव शब्बीर ख़ान, महामंत्री अविनय दुबे, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव रुचिर दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button