State

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दुर्गा अष्टमी की प्रदेशवासियों को दी बधाई

रायपुर/सक्ति (न्यूज टर्मिनल)। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने शारदीय नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं। विस अध्यक्ष डॉ. महंत ने अपने बधाई संदेश में कहा कि, मां दुर्गा के आशीर्वाद से प्रदेश में सुख- समृद्धि, उन्नति हो यही प्रार्थना करता हूं। दुर्गा अष्टमी के दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरुप की आराधना की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को पाने के लिए कई वर्षों तक मां पार्वती ने कठोर तप किया था, जिससे उनके शरीर का रंग काला हो गया था। जब भगवान शिव उनकी तपस्या से प्रसन्न हुए तो उन्होंने उनको गौर वर्ण का वरदान भी दिया। इससे मां पार्वती महागौरी भी कहलाईं। महाष्टमी या दुर्गा अष्टमी को व्रत करने और मां महागौरी की आराधना करने से व्यक्ति को सुख, सौभाग्य और समृद्धि भी मिलती है। सब पाप भी नष्ट हो जाते हैं। उपरोक्त जानकारी विधान सभा अध्यक्ष डा चरण दास महन्त जी के प्रतिनिधी नरेश गेवाडीन ने बताया।



 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button