Big StoryCSCSSports

छत्तीसगढ़ का मजबूत स्कोर, तमिलनाडु के खिलाफ बनाए 450/9 रन

प्रतिक ने खेली 109 रनों की पारी, अमनदीप और अनुज शतक के चूके



रायपुर। तमिलनाडु क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा अखिल भारतीय बुची बाबू आमंत्रण क्रिकेट टुर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की सीनीयर टीम का सेनीफाइनल मैच नाथम, तमिलनाडु में तमिलनाडु के विरुद्ध 2 सितंबर से खेला जा रहा है। छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 146.2 ओवरों में 9 विकेट खोकर 450 रन बना लिये हैं। छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिक यादव ने शानदार शतक लगाते हुये 109 रन बनाये। वहीं कप्तान अमनदीप खरे ने 97 रन, अनुज तिवारी ने 93 रन और आयुष पांडेय ने 82 रनों योगदान दिया। तमिलनाडु की ओर से अजित राम तथा लक्ष्य जैन ने 4-4 विकेट प्राप्त किये। दुसरे दिन की समाप्ति तक छत्तीसगढ़ ने 9 विकेट के नुकसान पर 450 रन बना लिये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button