Big StoryCSCSSports

CCPL-3 : बिलासपुर बुल्स की लगातार चौथी जीत, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा

रायपुर रॉयनोस को 5 विकेट से हराया, 62 रन की तूफानी पारी खेल विकल्प तिवारी बने प्लेयर ऑफ द मैच

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी.एल.) के तृतीय संस्करण का आयोजन 03 जून से 14 जून 2026 तक शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवारा रायपुर में किया जा रहा है। सोमवार को खेले गए मुकाबले में बिलासपुर बुल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रायपुर रॉयनोस को 5 विकेट से पराजित कर टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ बिलासपुर बुल्स अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया। टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने उतरी बिलासपुर बुल्स की टीम ने रायपुर रॉयनोस को 19.2 ओवर में 135 रन पर समेट दिया। रायपुर की ओर से कप्तान अमनदीप खरे ने 56 रन और शाश्वत शारदा ने 34 रन बनाए। बिलासपुर के लिए रुद्र प्रताप देहारी और मोहित राउत ने 3-3 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की। 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिलासपुर बुल्स ने 16 ओवर में 5 विकेट खोकर 136 रन बना लिए और मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया। टीम की जीत के नायक विकल्प तिवारी रहे, जिन्होंने 62 रन की शानदार पारी खेली। पवन परनाते ने 32 रन और प्रतीक यादव ने 31 रन का योगदान दिया। रायपुर रॉयनोस की ओर से फैज खान ने 3 विकेट तथा आशीष चौहान ने 2 विकेट हासिल किए, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। विकल्प तिवारी की विस्फोटक बल्लेबाजी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बल पर बिलासपुर बुल्स ने लगातार चौथी जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विकल्प तिवारी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।



बिलासपुर बुल्स लगातार चौथी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button