April 26, 2026

आईपीएल में खेलेंगे ऋषभ पंत, बोर्ड ने फिट घोषित किया

0
आईपीएल में खेलेंगे ऋषभ पंत, बोर्ड ने फिट घोषित किया

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने आईपीएल 2024 से पहले फैंस को गुड न्यूज दी है। ऋषभ पंत को बोर्ड ने फिट घोषित कर दिया है। इसका मतलब वो आईपीएल 2024 में खेलेंगे। बीसीसीआई ने यह भी बताया कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण आईपीएल 2024 में नहीं खेल पाएंगे। बता दें कि आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होगा। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा।
संभाल सकते हैं दिल्ली की कप्तानी
पंत अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आएंगे। पिछले सीजन में चोटिल होने की वजह से डेविड वॉर्नर ने दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाली थी और टीम का प्रदर्शन फीका रहा था। अब पंत फिट हो गए हैं तो उनके कप्तानी संभालने की संभावना है।
सड़क दुर्घटना में हो गए थे घायल
बता दें कि ऋषभ पंत 30 दिसंबर, 2022 को सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गए थे। इसके बाद उनके घुटने की सर्जरी हुई और तब से हो वो क्रिकेट मैदान से दूर हैं। इन बीते 14 महीनों में पंत ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपना रिहैब पूरा किया और अब उन्हें आईपीएल 2024 के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने फिट घोषित कर दिया है। टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने भी ये कहा था कि अगर पंत पूरी तरह फिट होंगे तभी वो टीम की कप्तानी करेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *