Big StoryNationalSports

भारत ने 5-0 से जीती दृष्टिबाधित क्रिकेट चैंपियनशिप

नई दिल्ली। नकुल बड़नायक के 39 गेंद में 70 रन की मदद से भारत ने श्रीलंका को पांचवें और आखिरी टी20 मैच में 90 रन से हराकर समर्थ दृष्टिबाधित क्रिकेट चैंपियनशिप 5-0 से जीत ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पांच विकेट पर 227 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम सात विकेट पर 137 रन ही बना सकी। नकुल को प्लेयर आफ द मैच चुना गया। भारत की शुरुआत अच्छी रही और पहले पांच ओवर में 60 रन बने। नकुल ने अपनी पारी में नौ चौके लगाए।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button