Big StoryNationalSports

इंग्लैंड को हराकर भारत टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में, 29 जून को द.अफ्रीका से होगी खिताबी जंग

सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रन से हराया



जॉर्जटाऊन।10 साल बाद टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है। भारतीय टीम ने तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 68 रन से हराया। इसी के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप की हार का बदला भी पूरा कर लिया है। टीम पिछली बार 2014 के फाइनल में पहुंची थी।

गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की फिफ्टी के सहारे इंग्लैंड को 172 का टारगेट दिया, फिर कुलदीप और अक्षर की गेंदबाजी के दम पर इंग्लिश टीम को 16.4 ओवर में 103 रन पर पवेलियन भेज दिया। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने मिलकर 6 बैटर्स को पवेलियन भेजा। जसप्रीत बुमराह ने फिल सॉल्ट और जोफ्रा आर्चर को आउट किया। दो बैटर रनआउट हुए। अब 29 जून को द.अफ्रीका से होगी खिताबी जंग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button