Sports

सीडब्ल्यूजी 2026: बॉक्सर साक्षी ने देश के लिए पक्का किया मेडल, महिला 51 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचीं

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बुधवार को भारत की महिला मुक्केबाज साक्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 51 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उन्होंने नॉर्दन आयरलैंड की कैटलिन फ्रायर्स को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराकर भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है।



जजों ने साक्षी को 29 अंक दिए, जबकि फ्रायर्स को 25 से 27 अंकों के बीच अंक मिले। दूसरे राउंड में फ्रायर्स का एक अंक चेतावनी के कारण काटा गया, जिससे भारतीय मुक्केबाज को बढ़त मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button