June 10, 2026

हेमंत के आरोपों की न्यायिक जांच कराएं : कांग्रेस

0
हेमंत के आरोपों की न्यायिक जांच कराएं : कांग्रेस

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा- ईडी कर रही आतंकियों जैसा बर्ताव
रायपुर।
ईडी द्वारा एक व्यापारी हेमंत चंद्राकर से की गई मारपीट और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कांग्रेस नेताओं के नाम लेने के लिए दबाव बनाये जाने पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, छत्तीसगढ़ में ईडी आतंकियों जैसा व्यवहार कर रही है। ईडी की कार्रवाई से साफ हो रहा है कि वह भाजपा के राजनैतिक एजेंडे को पूरा करने का उसने ठेका लिया हुआ है और फर्जी कार्रवाइयां करके वह कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस नेताओं को बदनाम कर रही है। उन्होंने कहा, व्यवसायी हेमंत चंद्राकर के साथ ईडी ने अमानवीय ढंग से मारपीट की है। उसके शरीर पर मारपीट के संघातिक निशान हैं। इस अमानवीय मारपीट के लिए पुलिस को हेमंत चंद्राकर के आवेदन पर ईडी के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी चाहिए। उन्होंने कहा, हेमंत चंद्राकर ने ईडी पर गंभीर आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं अन्य कांग्रेस नेताओं का नाम लेने का दबाव बनाया। उसके आरोप गंभीर हैं, जिन अधिकारियों ने हेमंत चंद्राकर से पूछताछ की है, उनकी शिनाख्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। बेहद दुर्भाग्यजनक है कि एक केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी असंवैधानिक कार्यवाही में संलिप्त है, यह लोकतंत्र के लिए घातक है। हेमंत चंद्राकर के साथ मारपीट और उसके आरोपों की न्यायिक जांच होनी चाहिए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *