City

सिंधी समाज ने हर्षोल्लास से मनाया तिजड़ी उत्सव

रायपुर । रविवार 3 सितंबर को सिटी सेंटर मॉल पंडरी में सावन के महीने में के बाद सिंधी समाज का एक प्रमुख पर्व आता है तिजड़ी जिसे महिलाएँ अपने पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती है ।
उनके लिए सज धज कर उपवास एवं पूजा करती है ।इसी उपलक्ष्य में 3 सितंबर को सिटी मॉल पंडरी मे एक भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत ,विश्व सिंधी सेवा संगम एवं पूज्य सिंधी पंचायत मोवा , मधुधारा महिला संगठन के द्वारा तिजड़ी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है । इस आयोजन के कार्यक्रम प्रमुख है सिंधी समाज के वरिष्ठ समाज सेवी महेश दरियानी आयोजन में मशहूर सिंधी सिंगर अमित उदासी एवं उनकी टीम उसके अलावा मशहूर सिंधी एंकर पूजा आहूजा रहेंगे ।



इस कार्यक्रम में सिंधी फ़ूड फेस्टिवल (सिंधी व्यंजन ) के साथ तिजड़ी क्वीन एवं तिजड़ी कपल का भी प्रतियोगता आयोजित की जा रही है । इस कार्यक्रम को और भी रोचक बनाने हेतु मिसेज़ इंडिया जेसीआई नोबल श्रीमती रंजना शर्मा सेलिब्रिटी गेस्ट एव सिंधी छेज़ डांडिया का भी आयोजन रखा गया है । यह कार्यक्रम में लकी ड्रा एवं क्विज़ के द्वारा ढेरों इनाम भी बाँटे जाएंगे । यह तरह का ऐतिहासिक कार्यक्रम पहली बार तिजड़ी पर्व पर आयोजित किया जा रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button