Big StoryInternationalNational

अबू धाबी के बीएपीएस हिंदू मंदिर का सौंदर्य ; 42 देशों के राजनायिक मंदिर देख हुए आश्चर्यचकित

फरवरी में प्रधानमंत्री मोदी करेंगे इसका लोकार्पण



नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी में 42 देशों के राजदूत और राजनयिकों ने पिछले दिनों (29 जनवरी) बीएपीएस हिंदू मंदिर का दौरा किया। यूएई में भारतीय दूतावास की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी पोस्ट में बताया, भारतीय राजदूत संजय सुधीर ने अबु धाबी के बीएपीएस हिंदू मंदिर के उद्घाटन से पहले यहां दुनियाभर के कई राजनायिकों की मेजबानी की। सभी राजनायिक मंदिर की वस्तुकला, जटिल रूपांकनों और एकता के संदेशों को देखकर खुश हुए। वे सभी मंदिर की वस्तुकला और जटिल रूपांकनों को देखकर आश्चर्यचकित रह गए।

फरवरी में होगा मंदिर का उद्घाटन

बीएपीएस हिंदू मंदिर प्रोजेक्ट के प्रमुख स्वामी ब्रह्मविहारीदास ने कहा, विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों का यह दौरा यूएई के साथ अपने देश की सांस्कृतिक मेलजोल, शांति और राजनीतिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए था। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महंत स्वामी महाराज 14 फरवरी को इस मंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button