gharghoda

घरघोड़ा नगर पंचायत : वार्ड क्रमांक-2 से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं वरिष्ठ पत्रकार गौरी शंकर गुप्ता

पूर्व पार्षद मो. क़ासिम ने कहा- वार्ड 2 के लिए योग्य प्रत्याशी हो सकते हैं गौरी शंकर गुप्ता


गौरी शंकर गुप्ता
मो. क़ासिम

घरघोड़ा । नगरी निकाय चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है चुनावी सरगर्मियां बढ़ती जा रही है भावी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए अपने-अपने ढंग से जुटे हुए हैं। घरघोड़ा नगर पंचायत क्षेेत्र में 15 वार्ड आते हैं इनमें से कई वार्ड हॉट सीट के रूप में जाने जाते हैं । इनमें से एक हॉट सीट वार्ड क्रमांक-2 भी है। जहां के दिग्गज पार्षद 1-2 बार नगर पंचायत के पार्षद बन कर वहां का स्वाद चक चुके हैं और दूसरी बार भी स्वाद चखने के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बीच वार्ड क्रमांक 2 के पूर्व पार्षद मो. क़ासीम ने इस बार वार्ड के पार्षद प्रत्याशी के लिए तेज तर्रार वरिष्ठ पत्रकार गौरी शंकर गुप्ता से वार्डवािसयों की मांग पर चुनावी में उतरने की इच्छा जाहीर की है। श्री गुप्ता पिछले 40 वर्षों से भाजपा से वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में सकि्रय हैं। अपनी साफ-सुथरी छवि से लोगों के बीच लोकपि्रय बने हुए हैं। वार्ड की जनता की मांग है कि इस बार हमारे वार्ड से श्री गुप्ता चुनाव लड़े। श्री गुप्ता भाजपा मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के शासनकाल में नगर पालिका सलाहकार समिति के सदस्य रहे, विद्युत मंडल के सलाहकार समिति के सदस्य रहे एवं अंत्योदय समिति के सदस्य जैसे संवैधानिक पद पर रहते हुए पूरी निष्ठा और इमानदारी से काम किए। राजनीतिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो काफी लोकप्रिय चेहरा है। सामाजिक दृष्टि से भी सभी सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान है। अनेक कार्य उन्होनें समर्पित भाव से किए हैं। वार्ड के बड़े-बुजुर्ग, महिला-पुरूष, युवा-बच्चे सभी के साथ आसानी से घुल-मिल जाते हैं। जैसा बन पड़े वैसा सहयोग वार्ड के लोगों के लिये शुरू से कर रहें है। मो.क़ासीम ने बताया कि वार्डवासी ने अपना मन बना लिया है कि हरहाल में गौरीशंकर गुप्ता को चुनावी मैदान में उतरने की के लिए प्रेरित करेंगे। अगर पार्टी से टिकट नहीं मिलती तो उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ाकर जीत दर्ज करेंगे। लोगों का उत्साह देखकर श्री गुप्ता को वार्ड क्रमांक -2 से जीत के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today

Discover friendly introductions through the Slavic Women Dating site and start meaningful conversations with Slavic women.