Big StoryState

वेटलिफ्टिंग में लोकेश्वरी ने जीता कांस्य पदक, विधायक मोतीलाल साहू ने दी बधाई

विधायक साहू ने सभी खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए दी शुभकामनाएं



रायपुर। खेलो इंडिया महिला जोनल लीग वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों को रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने दी बधाई व शुभकामनाएं दी। 11 से 15 जुलाई तक भुवनेश्वर उड़ीसा में आयोजित खेलो इंडिया महिला जोनल वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें रायपुर जिला के लगभग 9 खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में जय सतनाम व्यायाम शाला रायपुर की लोकेश्वरी साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीत कर छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रोशन किया। सभी खिलाड़ी मेडल प्राप्त कर विधायक श्री साहू से सौजन्य मुलाकात की। विधायक श्री साहू ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और आने वाले भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी है मुलाकात के दौरान कोच एवं छत्तीसगढ़ के प्रथम अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रुस्तम सारंग, छत्तीसगढ़ के प्रथम वेटलिफ्टिंग पदक विजेता खिलाड़ी बुधराम सारंग एवं रायपुर जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष राधे श्याम साहू भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button