CityState

भाजपा का सदस्यता अभियान फ्लॉप, मंच पर बैठे नेताओं से ज्यादा खाली कुर्सिया : विकास उपाध्याय

रायपुर। 14 सितंबर शनिवार को शाम 6:30 बजे न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन, रायपुर में भाजपा ने आर्थिक प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ, और व्यावसायिक प्रकोष्ठ के तहत व्यापारियों और उद्योगपतियों के लिए एक सदस्यता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की उपस्थिति दर्ज की गई। जिसकी एक फोटो के साथ विकास उपाध्याय ने कहा कि, इस सदस्यता अभियान में मंच पर बैठे नेताओं और कार्यकर्ताओं की संख्या सामने बैठी ओडियन्स से अधिक देखी गई, जिससे उपस्थिति की उम्मीदों पर पानी फिर गया। भाजपा के इस अभियान का उद्देश्य व्यापारिक समुदाय और उद्योगपतियों को पार्टी से जोडऩा था, लेकिन कार्यक्रम में अपेक्षाकृत कम लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई। इस मौके पर कई प्रमुख भाजपा नेता मौजूद थे, लेकिन जनता की उदासीनता और खाली पड़ी कुर्सियों ने यह साफ कर दिया कि भाजपा का यह अभियान आम जनता से कटा हुआ और प्रभावहीन साबित हो रही है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button