RaigarhState

शादीशुदा महिला से घर में घुसकर छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ (गौरी शंकर गुप्ता)। महिला संबंधी अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए रायगढ़ पुलिस ने छेड़खानी के एक आरोपी को तत्परता से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।



क्या है पूरा मामला?

पीड़िता ने 20 मई 2026 को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि विवाह (वर्ष 2020) के बाद उसने आरोपी लम्बोदर भोय (33 वर्ष, निवासी तिलाईपारा समकेरा) से बातचीत बंद कर दी थी। इसके बावजूद आरोपी पिछले डेढ़ साल से नए-नए नंबरों से कॉल कर उसे परेशान कर रहा था। हद तो तब हो गई जब 18 मई की शाम, घर में किसी के न होने का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला के घर में घुसकर छेड़खानी की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 49/2026 धारा 331(4), 74 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में गठित टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी लम्बोदर भोय को उसके घर से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

कार्रवाई में शामिल टीम

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी व डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में इस त्वरित कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टीम में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक संदीप भगत, राजेश उरांव और हमराह स्टाफ की मुख्य भूमिका रही।


“महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। छेड़खानी, उत्पीड़न या महिला संबंधी किसी भी अपराध को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल और सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”श्री शशि मोहन सिंह (एसएसपी, रायगढ़)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button