Big StoryNationalSports

एक दिसम्बर को रायपुर में होगा भारत-आस्ट्रेलिया टी-20 मुकाबला, तैयारी शुरू

विराट-रोहित नहीं आएंगे, कपिल की कम्पनी लगाएगी लाइट्स



रायपुर(न्यूज टर्मिनल)। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत-आस्ट्रेलिया की बीच टी-20 मैच खेला जाएगा। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मुलाकात कर मैच के संबंध में जानकारी दी है। रायपुर में रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे स्टार क्रिकेटर नहीं आएंगे। स्टेडियम में रखरखाव का काम जारी है। पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की कंपनी देव मस्को के एक्सपर्ट रायपुर पहुंचे हैं। ये टीम लाइट्स को दुरुस्त करने का काम कर रही है। मंगलवार को एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने सभी थाना प्रभारियों की बैठक ली। उनसे आगामी मतगणना और एक दिसंबर को प्रस्तावित टी-20 मैच की तैयारी को लेकर चर्चा की। तैयारी करने कहा गया है। जानकारी के अनुसार सात सौ से ज्यादा जवानों की तैनाती रहेगी। दूसरे जिले से अधिकारी बनाए जाएंगे। स्टेडियम की सुरक्षा और खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए अलग-अलग बल की तैनाती रहेगी। बीसीसीआइ ने सोमवार को भारत-आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच का शेड्यूल जारी कर दिया है। दोनों देशों के खिलाड़ियों को नवा रायपुर के किसी होटल में ठहराया जा सकता है। होटल से लेकर क्रिकेट स्टेडियम तक सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था होगी। इसके अलावा क्रिकेट स्टेडियम के आस-पास भी बल तैनात किया जाएगा। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने मंगलवार को इस संबंध में पुलिस अफसरों की बैठक ली। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। कुछ अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button