Big StoryState

ट्राली के नीचे बने चैंबर से गांजा बरामद, तुमगांव पुलिस की कार्रवाई, एक गिरफ्तार

महासमुंद। तुमगांव पुलिस ने गांजा के अवैध परिवहन पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 12,97,600 रुपए का 64.88 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि एसपी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारियों को अवैध गांजा परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया था, जिस पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महासमुंद के मार्गदर्शन में थाना तुमगांव द्वारा 16 मार्च को मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति एक बिना नंबर का नीला रंग का स्वराज ट्रैक्टर के ट्राली के नीचे गुप्त रूप से चैंबर बनाकर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा झलप की ओर से रायपुर की तरफ जा रहा था, जिसे तुमगांव पुलिस द्वारा ओवरब्रिज बायपास एनएच 53 में पकड़ा गया।




ट्रैक्टर चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम अरविंद कुमार त्रिवेदी पिता दुर्गा प्रसाद त्रिवेदी (30) निवासी वार्ड नंबर 02 माधवपुर सितला मोहनी स्वा मी इंटर कालेज गोविंद के पास थाना गदागंज जिला रायबरेली उत्तरप्रदेश का होना बताया। ट्रैक्टर की ट्राली का बारीकी से निरीक्षण करने पर ट्राली के अंदर गुप्त चैंबर बना हुआ मिला। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा गांजा तस्करी किया जाना स्वीकार किया गया। ट्राली की तलाशी लेने पर चेम्बर के अंदर भूरे रंग के टेप से लिपटा हुआ छोटे बड़े 28 पैकेट में मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 64.880 किलो ग्राम कीमत 12,97,600 रुपए एवं परिवहन में प्रयुक्त ट्रैक्टर ट्राली कीमती 3,50,000 रुपए कुल जुमला कीमत 16,52,600 रुपए को जब्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना तुमगांव में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 ख के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया व आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button