Big StoryState

चलती बोलोरो में लगी आग, धूं-धूं कर जलने लगी फोर व्हीलर

राजनांदगांव-चंद्रपुर हाईवे में आमगांव-अछोली के बीच हुआ हादसा



मोहला। राजनांदगांव-चंद्रपुर स्टेट हाईवे में आमगांव-अछोली के बीच आज दोपहर बाद हाईवे में सरपट दौड़ रही एक बोलोरो वाहन में अचानक आग लग गई। इस घटना में गाड़ी में सवार कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है।

अफरा-तफरी के बीच आग में काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर बाद राजनांदगांव से अंबागढ़ चौकी की ओर हाईवे में चल रही बोलोरो वाहन में आमगांव और अछोली के बीच अचानक आग लग गई।

अफरा-तफरी के बीच गाड़ी में सवार लोग गाड़ी से कूद फांदकर बाहर निकले। हाईवे में धूं-धूं कर जल रही बोलोरो क्रमांक cg08 w15 89 में लगी आग को ले देकर काबू पाया गया, तब तक गाड़ी का सामने हिस्सा जल के खाक हो गया। हादसा शार्ट-सर्किट के चलते होना बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button