Big StoryCity

‘पहले मतदान, फिर दुकान’ व्यापारियों से मतदान के बाद व्यापारिक प्रतिष्ठानों खोलने का आग्रह

रायपुर। लोकतंत्र के महापर्व में जागरूकता अभियान के अंतर्गत मंगलवार 7 मई को होने जा रहे लोकसभा चुनाव में ‘पहले मतदान, फिर दुकान के तहत शत प्रतिशत मतदान हेतु चेम्बर द्वारा सभी व्यापारिक संगठनों, इकाइयों के पदाधिकारियों एवं समस्त व्यापारी बंधुओं से अपील की गई। व्यापारियों से कहा गया कि वे अपनाए अपने परिवार का, कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य एवं आसपास के लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु अवश्य ही प्रेरित करें। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार 7 मई 2024 को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में रायपुर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर एवं दुर्ग लोकसभा हेतु प्रदेश के 7 लोकसभा सीटों के लिए मतदान किया जाना है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button