Big StoryCity

सांसद बृजमोहन ने सवित्री जगत सहित हजारों महिलाओं को दिलाई भाजपा की सदस्यता

देश और धर्म की रक्षा के लिए भाजपा को मजबूत बनाएं: बृजमोहन अग्रवाल



रायपुर। मातृशक्ति साक्षात देवी स्वरूपा हैं। जो धर्म की रक्षा करती हैं। सभी महिलाओं को देश और धर्म की रक्षा के लिए भाजपा को मजबूत बनाना है यह बात रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान कही। सांसद बृजमोहन अग्रवाल भाजपा के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
इस कड़ी में शुक्रवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में श्रीमती सावित्री जगत के नेतृत्व में हजारों महिलाओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
नई महिला सदस्यों को संबोधित करते हुए श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, आप मातृ शक्ति पहले से ही भाजपा के साथ है। पिछले चुनावों में आपने भाजपा को वोट देकर अपना काम किया था अब आपको सदस्य बनकर काम करना है। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो गरीबों के कल्याण के लिए काम करती है, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आत्मसम्मान के लिए काम कर रही है। मुफ्त में राशन, महतारी वंदन, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास, स्वानिधि आदि योजनाओं का सबसे बड़ा लाभ गरीबों और महिलाओं को मिल रहा हैं। श्री अग्रवाल ने नई महिला सदस्यों से अपने दोस्तों रिश्तेदारों को भी भाजपा की सदस्यता दिलाने की अपील की।
कार्यक्रम में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, पूर्व सांसद श्री सुनील सोनी, श्री जयंती भाई पटेल, श्री अशोक बजाज, श्री अकबर अली, श्री रमेश ठाकुर भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button