April 26, 2026

ग्राम कोकड़े के मां दुर्गा मंदिर में 47 श्रध्दालुओं ने जलाई आस्था की ज्योत

0
IMG-20241005-WA0019

दुर्गूकोंदल। ग्राम कोकड़े साहू पारा में मुकेश साहू के घर स्थित मां दुर्गा की मंदिर में क्वार नवरात्र के अवसर पर 47 श्रध्दालुओं ने आस्था की ज्योत जलाई है। मुकेश साहू ने बताया कि कांकेर, दुर्ग, नारायणपुर, बालोद, मानपुर मोहला, बालोद, बिलासपुर जिले के श्रध्दालुओं ने ज्योत जलाई है। इधर श्रध्दालु कुंती वर्मा भिलाई, अंजू ध्रुव छिंदगढ़, योजना भुआर्य बड़ेडोंगर, व्यासनारायण जैन सुरूंगदोह, हार्दिक प्रजापति पखांजुर, आशीष साहू कांकेर ने बताया कि ग्राम कोकड़े साहू पारा में स्थित मां दुर्गा मंदिर में हमारी बड़ी आस्था है। इस मंदिर मां दुर्गा, मां काली, सरस्वती की प्रतिमा बीते 10वर्षों से स्थापित है। यहां मां दुर्गा, काली मां की दर्शन के लिए हमेशा आते हैं, और मां दुर्गा, मां काली हमेशा हमारी मन्नतें, दुख तकलीफों को दूर कर सुख समृद्धि देती हैं, इसलिए हम हर नवरात्र पर आस्था की ज्योत जलाते हैं। और जब मां दुर्गा और काली की दर्शन की इच्छा हो। हमेशा ग्राम कोकड़े साहूपारा आते हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *