June 11, 2026

विभाग की लापरवाही से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चौपट

0
विभाग की लापरवाही से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चौपट

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। इन दिनों घरघोड़ा क्षेेत्र मे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह चौपट हो गयी है, शहर की विद्युत् ब्यवस्था का बुरा हाल तो है ही, ग्रामीण छेत्रो मे यहां से भी बदतर स्थिती है, ज़ब से घरघोड़ा विद्युत कार्यालय में नए ए. ई. की पदस्थापना तो हुई पर व्यवस्था वहीं की वहीं है। विद्युत आपूर्ति रोजाना बाधित रहने की वजह से इस भीषण गर्मी मे सबसे बुरा हाल छोटे छोटे बच्चों का हो जाता है।
वहीं घरघोड़ा क्षेत्र में बिजली की चोरी भी खुलेआम की जा रही है लेकिन अधिकारी के द्वारा विधिवत कार्यवाही नहीं करने के कारण बिजली चोरों के हौसले आसमान पर हैं, बिजली की चोरी से जहाँ राज्य सरकार को लाखों, करोड़ो की राजस्व छति हो रही हैं वहीं बिजली चोरी करने से विद्युत आपूर्ति मे बाधा उत्पन्न करने की वजह बन रही हैं।
यदि इन 3-4 जगह पर ट्रांसफार्मर स्थापित हो जाती है तो बिजली आपूर्ति मे बहुत कम समय तक बाधित रह सकती है। किन्तु इन जगहों पर ट्रांसफर्मर पोल (टी. पी ) कि व्यवस्था महिनों से कि जा चुकी है लेकिन अधिकारियो के द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं देने के कारण विद्युत आपूर्ति मे बाधा उत्पन्न होने का भी कारण माना जा रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *