Big StoryCSCSSports

बिलासपुर ने जीता अंडर-19 एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रीक्ट टुर्नामेंट, रायपुर की टीम उपविजेता

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 19 एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रीक्ट वन डे टुर्नामेंट 2024-25 का आयोजन 16 अक्टूबर से आयोजित किया गया था। जिसमें छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिले की 8 टीमें ने हिस्सा लिया। टुर्नामेंट का फाइनल मैच 22 अक्टूबर को राजनांदगाव में रायपुर और बिलासपुर के बीच खेला गया। बिलासपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बिलासपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। बिलासपुर की ओर से अनुज चंद्रा ने सर्वाधिक 97 रन तथा मो.साद ने 42 रन बनाए। वहीं रायपुर की ओर से शिवम सिंह ने 3 तथा रुपेश ने 2 विकेट प्राप्त किए। 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायपुर की टीम 37.4 ओवरों में 10 विकेट खोकर 141 रन ही बना पाई। रायपुर की ओर से तेजस्वी ने 44 रन तथा आयुष वर्मा ने 34 रनों का योगदान दिया। वहीं बिलासपुर की ओर से उत्कृष्ठ तिवारी ने 4 विकट तथा कासीम ने 3 विकेट प्राप्त किए। बिलासपुर ने मैच 110 रनों से जीत लिया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button