Big StoryCSCSNationalSports

वुमेंस वनडे क्रिकेट : छत्तीसगढ़ ने रोमांचक मुकाबले में तमिलनाडु को एक रन से हराया

shrishti sharma – 54 runs

रायपुर। सीनियर वुमेंस वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट 2024 में छत्तीसगढ़ की टीम का दूसरा मैच शुक्रवार को चंडीगढ में तमिलनाडु टीम के विरुद्ध खेला गया। छत्तीसगढ़ ने तमिलनाडु को एक रन हराया। छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें छत्तीसगढ़ ने 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 180 रन बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से सृष्टि शर्मा ने सर्वाधिक 54 रन बनाये। उनके अतिरिक्त कप्तान कृति गुप्ता ने 36 तथा एश्वर्य सिंह ने 29 रन बनाये। तमिलनाडु टीम की ओर से अनुषा, राम्या श्री तथ निदा रहमान ने 2-2 विकेट लिए। 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमिलनाडु की टीम 49.1 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 179 रन ही बना सकी। तमिलनाडु की ओर से कीर्तना ने 54 रन तथा तिरुष कामिनी ने 47 रनों का योगदान दिया। छत्तीसगढ़ की ओर से सलोनी डंगोरे ने 4 विकेट, महक नरवसे एवं दुर्गेश नंदिनी ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ़ ने मैच एक रन से जीत लिया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button