Big StoryCSCSSports

वुमेंस टी-20 : 101 रनों से जीता विदर्भ, छत्तीसगढ़ से सलोनी और प्रिया ने लिए 1-1 विकेट

कोलकात/रायपुर।  बीसीसीआई द्वारा सीनीयर वुमेंस टी-20 क्रिकेट टुर्नामेंट आयोजन 17 अक्टुबर से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ का पहला मैच 17 अक्टुबर को कोलकाता में विदर्भ टीम के विरुद्ध खेला गया। छत्तीसगढ़ ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 140 रन बनाये। विदर्भ की ओर से कप्तान डीडी कसत ने 61 तथा बीएस फुलमाली ने 41 रन बनाये। छत्तीसगढ़ टीम की ओर से सलोनी डंगोरे तथा प्रांशु प्रिया ने 1-1 विकटे प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम 13.2 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर केवल 39 रन ही बना सकी। विदर्भ के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ के किसी भी बल्लेबाज को लंबी पारी खेलने से रोके रखा। विदर्भ की ओर से के आर जांजड ने 3 विकेट प्राप्त किए। विदर्भ ने मैच 101 रनों से जीत लिया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button