May 22, 2026

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग-3 का आगाज़ 3 जून से, उद्घाटन समारोह में मोनी रॉय देंगी प्रस्तुति

0
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग-3 का आगाज़ 3 जून से, उद्घाटन समारोह में मोनी रॉय देंगी प्रस्तुति

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) के तीसरे संस्करण का आयोजन 3 जून 2026 से 14 जून 2026 तक शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए मैच फिक्स्चर जारी कर दिए गए हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 3 जून 2026 को रायपुर राइनोज़ और राजनांदगांव पैंथर्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच रात 9 बजे से शुरू होगा। उद्घाटन मुकाबले से पहले शाम 7:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उद्घाटन समारोह का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड अभिनेत्री Mouni Roy की प्रस्तुति रहेगी, जो दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। सीसीपीएल-2026 में प्रदेश की प्रमुख टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें रायपुर राइनोज़, सरगुजा टाइगर्स, रायगढ़ लायंस, बस्तर बाइसन, बिलासपुर बुल्स और राजनांदगांव पैंथर्स शामिल हैं। लीग चरण के मुकाबले 10 जून तक खेले जाएंगे, जबकि क्वालिफायर, एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबले 12 से 14 जून के बीच आयोजित होंगे।



मैच शेड्युल

क्रमांकमुकाबलादिनांकसमय
1रायपुर राइनोज़ vs राजनांदगांव पैंथर्स03 जून 2026रात 9:00 बजे
2सरगुजा टाइगर्स vs रायगढ़ लायंस04 जून 2026दोपहर 3:00 बजे
3बस्तर बाइसन vs बिलासपुर बुल्स04 जून 2026शाम 7:30 बजे
4सरगुजा टाइगर्स vs रायपुर राइनोज़05 जून 2026दोपहर 3:00 बजे
5राजनांदगांव पैंथर्स vs बिलासपुर बुल्स05 जून 2026शाम 7:30 बजे
6रायगढ़ लायंस vs राजनांदगांव पैंथर्स06 जून 2026दोपहर 3:00 बजे
7बस्तर बाइसन vs रायपुर राइनोज़06 जून 2026शाम 7:30 बजे
8सरगुजा टाइगर्स vs बस्तर बाइसन07 जून 2026दोपहर 3:00 बजे
9रायगढ़ लायंस vs बिलासपुर बुल्स07 जून 2026शाम 7:30 बजे
10रायपुर राइनोज़ vs बिलासपुर बुल्स08 जून 2026दोपहर 3:00 बजे
11सरगुजा टाइगर्स vs राजनांदगांव पैंथर्स08 जून 2026शाम 7:30 बजे
12राजनांदगांव पैंथर्स vs बस्तर बाइसन09 जून 2026दोपहर 3:00 बजे
13रायपुर राइनोज़ vs रायगढ़ लायंस09 जून 2026शाम 7:30 बजे
14रायगढ़ लायंस vs बस्तर बाइसन10 जून 2026दोपहर 3:00 बजे
15बिलासपुर बुल्स vs सरगुजा टाइगर्स10 जून 2026शाम 7:30 बजे
16क्वालिफायर-1 (टीम-1 vs टीम-2)12 जून 2026दोपहर 3:00 बजे
17एलिमिनेटर (टीम-3 vs टीम-4)12 जून 2026शाम 7:30 बजे
18क्वालिफायर-2 (एलिमिनेटर विजेता vs क्वालिफायर-1 पराजित)13 जून 2026दोपहर 3:00 बजे
19फाइनल (क्वालिफायर-1 विजेता vs क्वालिफायर-2 विजेता)14 जून 2026शाम 7:30 बजे

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 14 जून 2026 को खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह टूर्नामेंट रोमांच और मनोरंजन से भरपूर होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *