Big StoryCSCSSports

CCPL-2 : रायपुर रासनोंस ने रायगढ़ लायस को 5 विकेट से हराया

श्रेयम सुंदरम बने प्लेयर ऑफ द मैच



रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) के द्वितीय संस्करण के छठवें दिन बुधवार 11 जून को दूसरा मैच रायपुर रायनोज तथा रायगढ लायंस के मध्य शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में खेला गया। रायपुर रायनोज ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया। रायगढ लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 194 ओवरों में 10 विकेट खोकर 121 रन ही बनाये। रायगढ लायंस की ओर से मयंक वर्मा ने 31 गेंदों में 37 रनों की पारी खेलीं। उनके अतिरिक्त आशिष पांडे ने 19 रनों का योगदान दिया। रायपुर रायनोज की ओर से आशिष चौहान, मयक यादव, श्रेयम सुंदरम तथा गौरव चतुर्वेदी ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। 122 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायपुर रायनोज ने 18.5 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाकर मैच जीत लिया। रायपुर रायनोंस की ओर से अनुज तिवारी ने 35 रन तथा कप्तान अमनदिप खरे ने 27 रनों की पारी खेली। रायगढ़ लायस की ओर से प्रवीण तथा पवनदीव ने 1-1 विकेट प्राप्त किये। रायपुर रायनोस ने 5 विकेट से मैच जीत लिया।

Point Table



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button