Uncategorized

रायपुर पश्चिम विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे सुजीत मंडल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर पश्चिम विधानसभा सीट जो कि वीआईपी सीट मानी जाती है। इस सीट में सिर्फ दो ही लोगों ने अपना कब्जा जमाकर रखा है राजेश मूणत और विकास उपाध्याय। तीसरे की यहां पर दाल ही नहीं गल पाई है। राजेश मूणत जो कि भाजपा से हैं वहीं विकास उपाध्याय कांग्रेस पार्टी से। लेकिन इस बार यहां कि जनता बदलाव चाहती है।
पिछले बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी वो भी बदलाव के चलते। कई बड़े-बड़े वादे किए जो आज भी अधूरे हैं। इसलिए इस बार रायपुर की पश्चिम विधानसभा की वीआईपी सीट से समाजसेवी सुजीत मंडल ने निर्दलीय चुनाव लडऩे का मन बना लिया है और इस सीट में अपनी दावेदारी पेश कर दी है। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी सुजीत मंडल जनता की से सेवा करने के उद्देश से चुनाव लडऩे का मन बनाया है न कि राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए। उन्होंने कहा कि हम कोई वादा नहीं करेंगे।
वादा करके हमें चुनाव नहीं जीतना चाहते हैं, हम सिर्फ काम करेंगे और समस्या का निदान करेंगे वो भी तत्काल। हम जनता के बीच जाएंगे और उनका समर्थन मांगेगे। हमारे पास एक महीने का समय है, जो काफी है। जनता की सेवा करो, लगे रहो, चलते रहो, कारवां अपने आप ही बन जाएगा।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button